नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप के छठे दिन बुधवार को ग्रुप-ई में फ्रांस और होंडुरास ने जीत दर्ज की, जबकि ग्रुप-एफ में इंग्लैंड और इराक ने अपने-अपने मुकाबले जीते। ग्रुप-ई के मैच गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए। वहीं ग्रुप-एफ के मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए। ग्रुप-ई के मैच में इंग्लैंड ने मैक्सिको को 3-2 से मात देते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दूसरे हाफ में सात मिनट के अंतराल में डिएगो लियानेज द्वारा किए गए दो गोल मैक्सिको को हार से नहीं बचा सके। इंग्लैंड के लिए रिहान ब्रूव्सटर ने 39वें मिनट में, फिलिप फोडेन ने 48वें मिनट में और जाडोन सांचो ने 55वें मिनट में गोल किए। मैक्सिको के लिए दोनों गोल डिएगो लाएनेज ने किए। इंग्लैंड अब ग्रुप-एफ में दो मैचों में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। वह अब अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप मैच में शनिवार को इराक से भिड़ेगा।
ग्रुप-ई के पहले मैच में फ्रांस ने जापान को 2-1 से मात दी। फ्रांस के लिए अमिने गोइरी ने दो गोल किए। उन्होंने अपनी टीम के लिए 13वें और 71वें मिनट में गोल किया। 73वें मिनट में ताइसे मियाशिरो ने जापान के लिए इकलौता गोल किया। फ्रांस अपने ग्रुप में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। उसने अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope