मेड्रिड। स्पेन की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच जुलेन लोपेतेगुई ने 2018 विश्व कप क्वालीफायर में इजरायल के खिलाफ होने वाले मुकाबले और फ्रांस के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले के लिए टीम की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस टीम में डिफेंडर सर्गियो रामोस और जेरार्ड पीक की वापसी हुई है। सर्गियो और पीक चोटिल होने के कारण पिछले साल नवम्बर से ही कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इसके साथ टीम में आंद्रेस इनिएस्ता, जोर्डी एल्बा और चेल्सी मिडफील्डर डिएगो कोस्टा की भी वापसी हुई है।
टीम : डेविड डे गेया, पेप रेइना, सर्गियो रिको (गोलकीपर)। नाको फर्नादेज, दानी कार्वाजाल, जावी मार्टिनेज, जेरार्ड पीक, सर्गियो रामोस, नाको मोनरियल, जोर्डी एल्बा, सेसर एज्पिलिकुएटा (डिफेंडर)। एंडर हरेरा, एसिएर इलारामेंडी, सर्गियो बुस्क्वेट्स, कोके, इस्को, थियागो एल्सांत्रा, डेविड सिल्वा, आंद्रेस इनिएस्ता (मिडफील्डर)। अल्वारो मोराटा, जेरार्ड डेउलोफेउ, विटोलो, डिएगो कोस्टा, प्रेडो, रोड्रिगुएज, इयागो एस्पास (फॉरवर्ड)।
इंडी से करार के लिए स्टोक का पोटरे से हुआ सौदा
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope