• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साउथेम्प्टन ने मैनेजर रसेल मार्टिन को बर्खास्त किया

Southampton sacks manager Russell Martin - Football News in Hindi

साउथेम्प्टन । रविवार को टोटेनहम हॉटस्पर से 5-0 की हार के बाद साउथेम्प्टन ने अपने मैनेजर रसेल मार्टिन को हटा दिया। इस समय साउथेम्प्टन प्रीमियर लीग तालिका में सबसे नीचे है। जब तक नया स्थायी मैनेजर नहीं चुन लिया जाता, तब तक टीम की कमान अंतरिम आधार पर अंडर-21 मैनेजर साइमन रस्क के हाथ में होगी। साउथेम्प्टन क्लब के एक बयान में कहा गया, "बोर्ड ने रसेल और उनकी टीम का समर्थन किया और हमारे अपेक्षाओं के बारे में स्पष्ट रूप से बात की है। हम सभी इस बात से सहमत हैं कि परिणामों में सुधार की सख्त जरूरत है।"
बयान में आगे कहा गया "हम रसेल और उनकी टीम को पिछले 18 महीनों में क्लब के लिए किए गए कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। खासकर मई में प्ले-ऑफ फाइनल में जीत के लिए।"
बयान में कहा गया, “हम इस अवसर पर रसेल और उनके स्टाफ का पिछले 18 महीनों में क्लब को मैदान पर और बाहर दी गई कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। साउथेम्प्टन एफसी से जुड़े सभी लोगों को हमेशा पिछले सीजन की शानदार यादें रहेंगी, खासकर मई में हुए प्ले-ऑफ़ फाइनल की जीत।"
वहीं, क्लब ने पिछले सीज़न की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि ये पल साउथेम्प्टन एफसी से जुड़े सभी लोगों के लिए यादगार बने हुए हैं।
रसेल मार्टिन ने जुलाई 2023 में साउथेम्प्टन की कमान संभाली थी और उन्होंने पहले सीज़न में प्ले-ऑफ के जरिए टीम को प्रीमियर लीग में पहुंचाया। हालांकि, प्रीमियर लीग में वापसी के बाद से साउथेम्प्टन ने केवल एक मैच में जीत हासिल की है, जो नवंबर में एवर्टन के खिलाफ 1-0 से थी।
मार्टिन इस सीज़न के चौथे प्रीमियर लीग मैनेजर हैं, जिन्होंने अपनी भूमिका छोड़ी है। इससे पहले एरिक टेन हाग, स्टीव कूपर और गैरी ओ'नील भी अपनी-अपनी टीमों से हट चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Southampton sacks manager Russell Martin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: southampton, russell martin, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved