• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेरी-ए : इंटर मिलान ने अटलांटा को 1-0 से हराया

Serie-A: Inter Milan beat Atlanta 1-0 - Football News in Hindi

रोम| इटालियन क्लब इंटर मिलान ने सेरी-ए के एक मुकाबले में अटलांटा को 1-0 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमें पहले हाफ में गोलरहित थीं। लेकिन, दूसरे हाफ में इंटर मिलान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली। टीम के लिए यह गोल स्क्रीनियर ने 54वें मिनट में दागा। टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए आसान जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद इंटर मिलान के 26 मैचों से 62 अंक हो गए हैं और वह तालिका में टॉप पर कायम है। एसी मिलान 26 मैचों में 56 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
एंटोनियो कोंटे की टीम लीग में पिछले सात मैच लगातार जीती है और टीम अब 2010 के बाद से पहली बार खिताब की तलाश में है।
- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Serie-A: Inter Milan beat Atlanta 1-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: serie-a, inter milan, beat, atlanta 1-0, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved