• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फुटबाल से ज्यादा फैन्स की सुरक्षा महत्वपूर्ण : स्टोन्स

Safety of fans more important than football, feels Stones - Football News in Hindi

मैनचेस्टर। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जॉन स्टोन्स चाहते हैं कि वह मैदान पर लौटें लेकिन उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे केवल उचित समय पर ही देश में मैच शुरू करे। कोरोनावायरस के कारण मार्च से प्रीमियर फुटबाल लीग स्थगित है और स्टोन्स का मानना है कि मैच से ज्यादा फैन्स की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। स्टोन्स ने सिटी टीवी से कहा, "हम सब फुटबाल की वापसी चाहते हैं। लेकिन, मैं चाहता हूं कि यह सही समय पर हो और मैं चाहता हूं कि यह सभी के लिए सुरक्षित हो।" उन्होंने कहा, " एक खिलाड़ी के रूप में आप हमेशा दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में फुटबाल खेलना चाहते हैं और फैन्स भी मैच के लिए आना चाहते हैं। अगर वे यहां नहीं आ पाते हैं तो वे टीवी पर देखेंगे। लेकिन हर कोई जानता है कि इसका प्यार और जुनून कैसा है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Safety of fans more important than football, feels Stones
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: safety of fans more important than football, john stones, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved