• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

रोनाल्डो ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जुवेंतस से जुडऩे पर कहा ऐसा

बर्लिन। जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मारियो गोमेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। गोमेज ने फेसबुक पर लिखा, राष्ट्रीय टीम में मेरा समय रोमांच से भरपूर रहा। हमेशा चीजें आसान नहीं रही और ना ही मैं हमेशा सफल हुआ लेकिन टीम के साथ मेरा समय बेहतरीन रहा। मैं काफी लोगों से मिला जिनसे मैं जुड़ा रहूंगा। अब समय आ गया है कि मैं युवा खिलाडिय़ों के लिए जगह बनाऊं और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और खुद को साबित करने का मौका दूं ताकि वे जर्मनी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं। गोमेज ने कहा, आने वाला हर खिलाड़ी बेहतरीन है! मैं हमेशा डीएफबी टीम से जुड़ा रहूंगा और मैं जर्मनी के अन्य लोगों की तरह टीम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। 33 वर्षीय गोमेज ने जर्मनी के लिए 2007 में अपना पहला मैच खेला था और 78 मैचों में कुल 31 गोल दाग चुके हैं। बायर्न म्यूनिख के इस पूर्व खिलाड़ी ने 2010 और 2018 फीफा विश्व कप में भाग लिया है इसके साथ ही वे 2008 और 2012 यूरोपीय चैम्पियनशिप में भी टीम का हिस्सा थे। गोमेज ने कहा, रूस में हुए विश्व कप में जर्मनी ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गई लेकिन टीम का हिस्सा होना पर मुझे गर्व है।

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

यह भी पढ़े

Web Title-Ronaldo reaction about Cristiano Ronaldo contract with juventus
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ronaldo, cristiano ronaldo, juventus, italy, real madrid, inter milan, luka modric, germany, fifa world cup 2018, mario gomez, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved