मैड्रिड। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और डेनमार्क के डिफेंडर वर्जिल वान डिक फीफा के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फुटबाल की नियामक संस्था फीफा ने सोमवार को इसकी घोषणा की। लिवरपूल क्लब के लिए खेलने वाले डिक ने हाल ही में बार्सिलोना क्लब के मेसी और जुवेंतस क्लब के रोनाल्डो को पछाड़कर वर्ष 2018-19 के सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।
महिलाओं में हाल ही में सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाली ब्रिटेन की लुसी ब्रोंज और इस साल फ्रांस में विश्व कप जीतने वाली अमेरिकी महिला टीम की सदस्य रहीं एलेक्स मोर्गन तथा मेगन रैपिनो शामिल हैं।
पुरुष टीम के सर्वश्रेष्ठ कोच के लिये मैनचेस्टर सिटी के पेप गार्डियोला, लीवरपूल के जर्गेन क्लोप और टोटेनहम के मौरिसियो पोचेटिनो दौड़ में शामिल हैं।
महिला टीम के सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए इंग्लैंड की फिल नेविले, अमेरिका की जिल इलिस और सरिना वीगमैन भी पुरस्कार की दौड़ में बनी हुई हैं।
पुरस्कार विजेताओं की घोषणा 23 सितंबर को एक समारोह के दौरान की जाएगी। (आईएएनएस)
टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की अगुवाई कर सकते हैं हार्दिक पांड्या
आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया
केविन पीटरसन ने काउंटी क्रिकेट पर कसा तंज
Daily Horoscope