• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

करोड़ों की भीड़ में भी तन्हा हैं रोनाल्डो

नई दिल्ली। पुर्तगाली सुपरस्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया भर में कितने लोकप्रिय हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर उनके 38 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स या फिर यूं कहें चाहने वाले हैं। इन सबके अलावा पूरी दुनिया में करोड़ों ऐसे भी लोग हैं, जो रोनाल्डो को इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से इतर चाहते हैं। इसके बावजूद रोनाल्डो इतने अकेले हैं कि वह अपने निजी जीवन में सिर्फ चार लोगों पर भरोसा करते हैं। पहले जानते हैं कि मैनचेस्टर युनाइटेड, रियल मेड्रिड और जुवेंतस जैसे अग्रणी क्लबों के लिए खेल चुके रोनाल्डो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कितने चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम की बात करें तो यहां रोनाल्डो के 18.6 फॉलोअर्स हैं। इसी तरह ट्विटर पर 8 करोड़, फेसबुक पर 12 करोड़ से अधिक और यूट्यूब पर 13.8 लाख लोग इन्हें फॉलो करते हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम से रोनाल्डो को सालाना 4.4 करोड़ डॉलर की आय होती है।

रोनाल्डो काफी तंगी से निकलकर सुपरस्टार बने हैं। यही कारण है कि वह अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। बिंदास जीते हैं। खेल के मैदान में करीब 700 गोल कर चुके रोनाल्डो मैदान के बाहर अपने प्रेम सम्बंधों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक ब्रिटिश पत्रकार से साक्षात्कार में रोनाल्डो ने यह कहकर दुनिया को चौंका दिया था कि मैदान में गोल करने से अच्छा उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिगेज के साथ सेक्स करना लगता है।

रोनाल्डो ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन चार प्रेमिकाओं से उनके चार बच्चे हैं। पिता जोस की 2005 में शराब के कारण मौत हो गई थी, इसलिए शराब नहीं पीते। चर्चा में रहना उन्हें आता है। कई बार अच्छे और कई बार बुरे कारणों से चर्चा में रहे हैं। कई बार मुश्किलों में घिरे हैं और निकले हैं लेकिन हाल में एक ऐसी मुश्किल ने रोनाल्डो को घेरा, जिससे निकलने के प्रयास में वह भावनात्मक रूप से टूट गए। मां कैंसर से उबरी हैं, लिहाजा वह उनसे कुछ शेयर नहीं कर सकते। पिता को छोटी उम्र में ही खो दिया था। ऐसे में उनके इर्द-गिर्द चुनिंदा लोग ही हैं जिन पर वह भरोसा कर सकते हैं।

रोनाल्डो खुद भरोसे के काबिल हैं क्योंकि 17 जून 2010 को जन्मे उनके बड़े बेटे की मां कौन है, यह सिर्फ रोनाल्डी ही जानते हैं। रोनाल्डो ने इस बच्चे की मां का नाम कभी जाहिर नहीं किया क्योंकि जूनियर को जन्म देने वाली महिला के साथ उन्होंने वादा किया था। अब सवाल यह है कि खुद रोनाल्डो कितने लोगों पर भरोसा करते हैं। ब्रिटिश टीवी प्रेजेंटर पियर्स मोर्गन के साथ साक्षात्कार में रोनाल्डो ने कहा कि वह सिर्फ चार लोगों पर भरोसा करते हैं।

हाल ही में खुद पर बलात्कार का आरोप लगने के बाद आईटीवी पर मोर्गन से मुखातिब रोनाल्डो ने कहा था कि वह इस आरोप से टूट गए हैं और खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे हैं। रोनाल्डो ने कहा कि उनके निजी जीवन में कई ऐसे मौके आए, जब उन्हें लगा कि वह लोगों पर भरोसा नहीं कर सकते। रोनाल्डो ने कैथरीन मायोर्गा द्वारा बलात्कार के आरोपों को सिरे से खारिज किया लेकिन यह जरूर कहा कि इन तमाम घटनाओं ने उन्हें दुनिया से दूर किया है और वह भीड़ में भी अकेले हो गए हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ronaldo is lonely in a crowd of millions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cristiano ronaldo, lonely, crowd, millions, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved