पोर्टो (पुर्तगाल)। करिश्माई फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शानदार हैट्रिक के दम पर पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर नेशंस लीग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, नेशंस लीग फाइनल में रविवार को पुर्तगाल को नीदरलैंड्स या फिर इंग्लैंड से भिडऩा पड़ सकता है।
बुधवार को खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत में ही रोनाल्डो गोल करने में विफल रहे। लेकिन इसके बाद 24वें मिनट में उन्होंने फ्री किक पर गोल कर पुर्तगाल को 1-0 से आगे कर दिया। पुर्तगाल ने अपनी इस बढ़त को हाफ टाइम तक कायम रखा।
पांच बार के बैलन डी ओर से विजेता रोनाल्डो ने पिछले साल विश्व कप के बाद से पुर्तगाल के लिए एक भी गोल नहीं किया था।
हाफ टाइम के बाद रिकॉर्डो रोड्रिग्यूज ने 56वें मिनट में पेनाल्टी पर गोलकर स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
मैच के 63वें मिनट में पुर्तगाल के पेपे चोटिल हो गए और उनकी जगह जोस फोंटे को मैदान पर लाया गया।
इसके बाद निर्धारित समय से दो मिनट पहले ही रोनाल्डो ने अपने और टीम के लिए दूसरा गोल दागकर पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया।
मैच के अंतिम समय 90वें मिनट में भी रोनाल्डो ने एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और पुर्तगाल को 3-1 से जीत दिला दी।
(आईएएनएस)
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope