• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूरो क्वालीफायर्स : करियर में 700वें गोल से एक कदम दूर रोनाल्डो

Ronaldo a step away from 700 career goals - Football News in Hindi

लिस्बन। पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने दमदार करियर में 700 गोल करने से केवल एक कदम दूर हैं। वह ऐसा करने वाले फुटबाल के इतिहास में केवल छठे खिलाड़ी होंगे। पुर्तगाल ने शुक्रवार रात यहां खेले गए 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स के ग्रुप-बी के मैच के लक्समबर्ग को 3-0 से शिकस्त दी, जिसमें रोनाल्डो ने भी एक गोल किया।

इसके साथ रोनाल्डो ने अपने करियर में कुल 699 कर लिए हैं।

मैच की शुरुआत से ही पुर्तगाल मेहमान टीम पर हावी नजर आई। पहले हाफ में पुर्तगाल ने दमदार खेल दिखाया और उसे बढ़त बनाने में सफलता भी मिली।

फारवर्ड बर्नाडो सिल्वा ने 16वें मिनट में दमदार खेल दिखाया और गोल करते हुए स्कोर 1-0 कर दिया।

मेजबान टीम के लिए दूसरा हाफ भी दमदार रहा। 65वें मिनट में रोनाल्डो को मौका मिला और उन्होंने अपने करियर को 699वां गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मैच समाप्त होने से पहले तीसरा गोल पुर्तगाल ने 89वें मिनट में किया। यह गोल गोकालो गुएडेस ने किया और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस जीत के बाद पुर्तगाल की टीम ग्रुप तालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। शीर्ष पर काबिज यूक्रेन के 16 अंक हैं, लेकिन उसने पुर्तगाल से एक मुकाबला अधिक खेला है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ronaldo a step away from 700 career goals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cristiano ronaldo, 700 goals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved