• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

20 साल के जैकोबो ऑर्टेगा से रियल मैड्रिड को हुआ रिकॉर्ड वित्तीय लाभ

Real Madrid receives record financial gain from 20-year-old Jacobo Ortega - Football News in Hindi

मैड्रिड । स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड का यूथ सिस्टम उसे वित्तीय रूप से लाभ पहुंचा रहा है। 19 साल के सी-टीम खिलाड़ी जैकोबो ऑर्टेगा आरसी स्ट्रासबर्ग के साथ सोमवार को रिकॉर्ड कीमत में जुड़े। इससे रियल मैड्रिड को बड़ा फायदा हुआ है। पिछले सीजन यूथ लीग में रियल मैड्रिड के लिए टॉप स्कोरर रहे ऑर्टेगा पर स्ट्रासबर्ग ने 10 मिलियन यूरो (करीब 11.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) खर्च किए हैं। इस डील के बाद ऑर्टेगा रियल मैड्रिड के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए सबसे महंगी सेल बन गए हैं जो कभी उनकी फर्स्ट टीम में नहीं खेला। रियल मैड्रिड की वेबसाइट के मुताबिक, "रियल मैड्रिड सीएफ और आरसी स्ट्रासबर्ग अलसैस हमारे प्लेयर जैकोबो ऑर्टेगा के ट्रांसफर के लिए सहमत हो गए हैं। वह 2018 में 12 साल की उम्र में रियल मैड्रिड में शामिल हुए थे और आठ सीजन से हमारी यूथ एकेडमी का हिस्सा रहे हैं।"
शिन्हुआ के मुताबिक, "ओर्टेगा ने स्ट्रासबर्ग के साथ पांच साल के अनुबंध पर साइन किया है। इस क्लब के ओनर (ब्लूको) प्रीमियर लीग टीम चेल्सी के ही हैं।"
इस गर्मी में रियल मैड्रिड के लिए दूसरे यूथ टीम खिलाड़ियों ने आय अर्जित किया है। गोंजालो गार्सिया और सीजर पालासियोस ने लगभग 50 मिलियन यूरो कमाए, जबकि क्लब ने विक्टर मुनोज के ओसासुना से लिवरपूल में मूव करने से सेल-ऑन राइट्स में लगभग 20 मिलियन यूरो भी कमाए।
इसके अलावा, दक्षिण कोरिया के ली कांग-इन ने सोमवार को पेरिस सेंट-जर्मेन छोड़कर एटलेटिको मैड्रिड में शामिल होने की वजह बताई। उन्होंने कहा, "जब मैं छोटा था, तब से मुझे पता था कि एक बढ़िया क्लब कैसा होता है। जब स्पेन लौटने का मौका आया, तो मैं बस एटलेटिको में शामिल होने और खिताब जीतने के बारे में ही सोच सकता था।
उन्होंने कहा, "मैंने जब से स्पेन छोड़ा है, अक्सर सोचा है कि किसी समय मैं स्पेन में खेलने के लिए वापस जाना चाहता हूं क्योंकि मैं वहीं बड़ा हुआ हूं। मैं सच में ला लीगा में फिर से खेलने के लिए उत्सुक हूं।"
ली ने अपने करियर की शुरुआत वालेंसिया से की और फिर 2023 में पेरिस सेंट-जर्मेन से जुड़े थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Real Madrid receives record financial gain from 20-year-old Jacobo Ortega
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jacobo ortega, real madrid, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved