• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रियल-फीफा ने दी फ्रांसीसी दिग्गज रेमंड कोपा को श्रद्धांजलि

मेड्रिड। फ्रांस के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रेमंड कोपा का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। कोपा स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं, जहां उन्होंने तीन यूरोपीयन कप जीते। उनके निधन पर मेड्रिड और फीफा ने शोक व्यक्त किया है। लंबी बीमारी के बाद 19 फरवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

24 फरवरी की सुबह कोपा ने आखिरी सांसे लीं। रियल मेड्रिड फुटबाल महासंघ (आरएफईएफ) ने एक बयान जारी कर उनकी मृत्यु पर दुख जताया है तथा उनकी उपलब्धियों को याद किया है। क्लब ने बयान जारी कर कहा है, रियल मेड्रिड उनके परिवार के साथ सहानुभूति रखता है। क्लब उनके निधन पर दुखी है। बयान में कहा गया है, फ्रांसीसी कोपा अपने समय के रियल मेड्रिड के बड़े खिलाड़ी थे। वह रियल, पुस्कास, गेंटो, डी स्टेफानो के लाजवाब समूह का हिस्सा रहे।

फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। फीफा ने बयान में कहा है, कोपा हमेशा स्वीडन में खेले गए विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर याद किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट को पेले के उदय के लिए याद किया जाता है।

[ मनिंदर सिंह के नाम है यह रिकॉर्ड, जडेजा-कीफे भी हैं खब्बू स्पिनर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Real Madrid and France great Raymond Kopa dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: real madrid, france, raymond kopa, rfef, european cup, spain, 1958 fifa world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved