• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रहीम स्टर्लिंग की हैट्रिक, इंग्लैंड ने चेक गणराज्य को 5-0 से रौंदा

लंदन। फॉरवर्ड खिलाड़ी रहीम स्टर्लिंग की शानदार हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने 2020 यूईएफए यूरो क्वालीफायर्स के अपने पहले मैच में शुक्रवार को यहां चेक गणराज्य को 5-0 से करारी शिकस्त दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, वेम्बले स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल मेजबान टीम ने 24वें मिनट में किया। पहला हाफ समाप्त होने से पहले इंजरी टाइम में इंग्लैंड को पेनल्टी किक मिली जिसे गोल में डालकर कप्तान हैरी केन ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरा हाफ भी पूरी तरह से मेजबान टीम के नाम रहा। मैच के 62वें मिनट में स्टर्लिंग ने अपना दूसरा गोल दागा और छह मिनट बाद हैट्रिक पूरी करते हुए इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। इंग्लैंड की टीम 4-0 की बढ़त बनाने के बाद भी नहीं रुकी और इसका परिणाम उन्हें 84वें मिनट में टॉमस कालास ने ऑन गोल के रूप में मिला। फ्रांस ने मोल्डोवा को 4-1 से हराया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raheem Sterling scores hat trick, England beat Czech Republic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raheem sterling, hat trick, england, czech republic, england vs czech republic, france, moldova, france vs moldova, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved