• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन से 2-1 से जीता पुर्तगाल

ज्यूरिख। अतिरिक्त समय में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर पुर्तगाल ने मिस्र के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में 2-1 से जीत हासिल की। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो इस प्रदर्शन के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाडिय़ों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

पुर्तगाल और मिस्र के बीच शुक्रवार रात खेले गए मैच में पहले हाफ का स्कोर गोलरहित रहा। दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाई। इसके बाद, दूसरे हाफ में 56वें मिनट में मोहम्मद सलाह ने गोल कर मिस्र का खाता खोला और उसे 1-0 की बढ़त दी। मैच के तय समय की समाप्ति तक शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र ने पुर्तगाल को गोल करने का मौका नहीं दिया।

हार की कगार पर पहुंचे पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अतिरिक्त समय में एक के बाद एक दो गोल कर पूरे मैच की बाजी पलट दी। रोनाल्डो की ओर से किए गए इन दो गोलों के दम पर पुर्तगाल ने मिस्र को 2-1 से मात दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Portugal beat Egypt in friendly match with performance of Cristiano Ronaldo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: portugal, egypt, friendly match, cristiano ronaldo, brazil, russia, neymar, portugal vs egypt, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved