• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप को 3.5 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा, फाइनल...

पेरिस। रूस में इस साल हुए फीफा विश्व कप को टीवी या फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करीब 3.5 अरब से अधिक लोगों ने देखा। फीफा ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारण करने वाले चैनल ने दर्शकों से हासिल आंकड़ों के हवाले से बताया कि इस साल 15 जून से 15 जुलाई तक हुए फीफा विश्व कप को रिकॉर्ड 3.572 अरब लोगों ने देखा। वैश्विक स्तर पर टीवी पर कम से कम एक मिनट का कवरेज देखने वाले लोगों की संख्या 3.262 अरब रही और करीब 30.97 करोड़ जनता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्व कप का लुत्फ उठाया। फ्रांस और क्रोएशिया के बीच हुए फाइनल मैच के कम से कम एक मिनट के कवरेज को 1.12 अरब लोगों ने देखा। टीवी पर 88.437 करोड़ जबकि डिजिटल माध्यम के जरिए 23.182 करोड़ लोगों ने फाइनल मुकाबला देखा। यह रिपोर्ट पूरे विश्व के बाजार में मौजूद आधिकारिक टीवी लेखा परीक्षा एजेंसियों द्वारा एकत्र की गई शेड्यूलिंग और ऑडियंस के आंकड़ों पर आधारित है। इससे यह भी जानकारी मिली कि पिछले विश्व कप की तुलना में इस बार लोगों ने अधिक समय तक टीवी पर टूर्नामेंट को देखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 3.5 billion people saw FIFA World Cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: more than 35 billion people, fifa world cup, russia, croatia, france, final, tv, digital platform, football, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved