• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

Mikel Merino created history, becoming the first player in the world to achieve this feat in the FIFA World Cup. - Football News in Hindi

नई दिल्ली । फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। स्पेन की इस जीत के नायक मिकेल मेरिनो रहे, जिन्होंने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैच के 88वें मिनट में विजयी गोल दागा। मिकेल मेरिनो ने इस गोल के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। मेरिनो ने इससे पहले राउंड ऑफ 16 मैच में पुर्तगाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी विजयी गोल किया था। वहीं, बेल्जियम के खिलाफ भी उन्होंने यही कारनामा दोहराया। मेरिनो एक विश्व कप के दो नॉकआउट मैचों में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह स्पेन के लिए फीफा वर्ल्ड कप में 80 मिनट के बाद दो मुकाबलों में विजयी गोल दागने वाले भी पहले खिलाड़ी बने हैं। स्पेन ने इस विश्व कप में अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें से मेरिनो को सिर्फ एक मैच में ही शुरुआती इलेवन में जगह मिली है। वह बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी पांच मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं और उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। बेल्जियम के खिलाफ स्पेन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 30वें मिनट में स्पेन के लिए पहला गोल फैबियन रुइज ने दागा। लैमिन यामल के बेहतरीन रन के बाद पेड्रो पोरो ने बॉक्स में लो क्रॉस दिया, लेकिन डैनी ओल्मो के शॉट को बेल्जियम के गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ रोकने में नाकाम रहे। हालांकि, रिबाउंड पर रुइज ने शानदार शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया।
हालांकि, बेल्जियम ने पहले हाफ में ही स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। 42वें मिनट में बेल्जियम के लिए चार्ल्स डी केटेलेयर ने मैच का पहला गोल किया। उन्होंने टिमोथी कास्टेग्ने के जबरदस्त क्रॉस पर हेडर की मदद से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। 85 मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा और मुकाबला अतिरिक्त समय में जाता हुआ दिख रहा था। हालांकि, 86वें मिनट में स्पेन के कोच ने मिकेल मेरिनो को मैदान पर उतारा और उन्होंने दो मिनट बाद ही गोल करते हुए स्पेन को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। सेमीफाइनल में स्पेन की भिड़ंत अब मंगलवार को फ्रांस से होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mikel Merino created history, becoming the first player in the world to achieve this feat in the FIFA World Cup.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup, fifa, mikel merino created history, mikel merino, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved