• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मेक्सिको ने पनामा को हरा फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

मेक्सिको सिटी। हिरविंग लोजानो के हैडर के दम पर 53वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत मेक्सिको ने पनामा को 1-0 से मात देते हुए अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के बाद मेक्सिको ने कॉनकाकेफ में विश्व कप की तीन क्वालीफाइंग जगहों में से एक जगह पर कब्जा जमा लिया है। कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंक लेकर विश्व कप में अपनी जगह पक्की की। मेक्सिको इस समय कोस्टा रिका से तीन अंक आगे है और कॉनकाकेफ क्वालीफाइंग ग्रुप में शीर्ष स्थान पर बैठी है। तीसरे स्थान पर अमेरिका है जो अंतिम क्वालीफाइंग स्थान है। दूसरी ओर, ब्रातीस्लावा में यूरोपियन क्वालीफायर में स्लोवाकिया ने स्लोवेनिया को 1-0 से मात दी। यह स्लोवाकिया की लगातार पांचवीं जीत है और स्लोवेनिया के खिलाफ अभी तक की पहली जीत। स्लोवाकिया ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन स्लोवेनिया के गोलकीपर जान ओब्लाक ने उनके खिलाडिय़ों के गोल करने के कई मौकों को जाया कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mexico beat Panama to qualify fifa world cup 2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mexico, panama, qualify, fifa world cup 2018, costa rica, european qualifier, slovakia, slovenia, football news in hindi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved