• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेसी, एम्बाप्पे व बेंजेमा 2022 फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर के लिए नॉमिनेट

Messi, Mbappé and Benzema nominated for 2022 FIFA Best Mens Player - Football News in Hindi

जिनेवा | लियोनेल मेस्सी, किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को 2022 में फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी पुरस्कार के लिए फाइनलिस्ट के रूप में नामित किया गया है। यह घोषणा फुटबॉल की विश्व संस्था फीफा ने शुक्रवार को की। मेसी ने पिछले साल कतर में नाटकीय फाइनल में फ्रांस को हराकर फीफा विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लिए अर्जेंटीना की कप्तानी की थी। मेसी ने टूर्नामेंट की गोल्डन बॉल जीती, जबकि उनके पेरिस सेंट-जर्मेन टीम के साथी एम्बाप्पे ने आठ गोल के साथ गोल्डन बूट हासिल किया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एम्बाप्पे के हमवतन बेंजेमा ने रियल मैड्रिड के साथ यूईएफए चैंपियंस लीग और ला लीगा खिताब जीतने के लिए पिछले साल बैलन डी'ओर पुरस्कार जीता था, लेकिन चोट के कारण विश्व कप से चूक गए थे।
स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस, इंग्लैंड की फॉरवर्ड बेथ मीड और संयुक्त राज्य अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ियों की विजेता, सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला कोच, सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला गोलकीपर और 2022 के सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए पुस्कस पुरस्कार की घोषणा 27 फरवरी को पेरिस में किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Messi, Mbappé and Benzema nominated for 2022 FIFA Best Mens Player
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lionel messi, karim benzema, kylian mbappé, argentina, fifa, golden boot, the uefa champions league, alex morgan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved