मैनचेस्टर| मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान व्यान रूनी के बेटे ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए क्लब की यूथ टीम के साथ करार किया है। रूनी ने अपने 11 साल के बेटे काई के मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार करते हुए फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने बेटे के साथ हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रूनी ने इस फोटो के साथ लिखा, "गर्व का दिन। काई ने मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ किया करार। कड़ी मेहनत करते रहो बेटे।"
38 साल के रूनी इस समय दूसरी डिविजन की टीम डर्बी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूनी ने युनाइटेड के साथ 13 साल का करियर बिताया है और 559 मैचों में 253 गोल किए हैं।
रूसी और उनकी पार्टनर कोलीन के चार बेटे हैं जिनमें से काई सबसे बड़े हैं।
--आईएएनएस
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope