• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उरुग्वे के स्टार सुआरेज को 2018 फीफा विश्व कप में है यह उम्मीद

मोंटेवीडियो (उरुग्वे)। उरुग्वे और एफसी बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जो उनके साथ 2014 फीफा विश्व कप में हुआ उसका बदला वह 2018 फीफा विश्व कप में ले पाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2014 विश्व कप में उरुग्वे के अंतिम ग्रुप मैच में सुआरेज ने इटली के खिलाड़ी जियोर्जियो चिएलिनी का कान काट लिया था। इसके बाद उन्हें 9 अंतर्राष्ट्रीय मैचों और चार महीनों तक फुटबॉल संबंधित किसी भी गतिविधि से निलंबित कर दिया गया था। उरुग्वे के रेडियो स्टेशन ने सुआरेज के हवाले से बताया, मैं बार्सिलोना के साथ यह सत्र समाप्त करने के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से तैयारी करूंगा, इसलिए यह मेरा विश्व कप है। खासकर जो 2014 में हुआ उसे देखते हुए मैं उरुग्वे के प्रशंसकों को खुश करना चाहता हूं। उरुग्वे को विश्व कप में मिस्र, सऊदी अरब और मेजबान रूस के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Luis Suarez hopes this thing from 2018 fifa world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, luis suarez, 2018 fifa world cup, uruguay, barcelona, 2014 fifa world cup, lionel messi, montevideo, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved