• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हम भारत से हार का बदला लेना चाहते हैं : किर्गिस्तान कोच क्रेस्टिनिन

बिश्केक। किर्गिस्तान फुटबॉल टीम के कोच एलेक्जेंडर क्रेस्टिनिन ने कहा कि उनकी टीम मंगलवार को एएफसी एशिया कप ग्रुप-ए क्वालीफायर में भारत के खिलाफ बदला पूरा करना चाहेगी। मैच के आयोजन की पूर्व संध्या पर एक संवाददाता सम्मेलन में क्रेस्टिनिन ने यह बात कही। क्रिस्टिनन ने कहा, हमने अच्छी फुटबॉल खेली थी, लेकिन इसके बावजूद हम भारत में हार गए थे। हमारे पास अपने घर में उनसे बदला लेने का अवसर है। हम किसी भी कारण से इस अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। किर्गिस्तान की टीम ने अब तक क्वालिफिकेशन दौर में पांच मैच खेले हैं। इस टीम ने पहले से ही एएफसी एशिया कप यूएई-2019 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोच क्रिस्टिनिन ने कहा कि मंगलवार के मैच में दोनों टीमें शून्य से शुरुआत करेंगी। क्रिस्टिनिन ने कहा कि उनकी टीम ने पहले से ही क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। कल का मैच एक दम नया है और दोनों टीमें शून्य से शुरुआत करेंगी। उनकी टीम इस चुनौती और भारतीय टीम से भिड़ंत के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kyrgyzstan coach Alexander Krestinin says, we want to take revenge from India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kyrgyzstan, coach alexander krestinin, india, football match, india vs kyrgyzstan, spain, argentina, russia, fifa world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved