• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिसमस पर प्रीमियर लीग के मैचों की आलोचना की क्लॉप ने

Klopp criticized Premier League matches over Christmas - Football News in Hindi

लंदन । मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन लिवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लॉप ने क्रिसमस के दौरान प्रीमियर लीग के मैचों के कार्यक्रम की आलोचना की है। गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार लिवरपूल को गुरुवार रात लिसेस्टर सिटी के खिलाफ और रविवार को वोल्चवेस के खिलाफ मैच खेलना है जबकि मैनचेस्टर सिटी को शुक्रवार को वोल्वेस से और रविवार को शेफील्ड यूनाइटेड के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है। क्लॉप ने कहा "पूरी तरह से यह सही नहीं है। बॉक्सिंग डे वाले दिन खेलने से किसी भी मैनेजर को कोई परेशानी नहीं, लेकिन 26 और 29 को मैचों का आयोजन होना एक अपराध है। मैं समझता हूं कि सभी कह रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि 48 घंटों के दौरान मैनचेस्टर सिटी का दो मैच होना 'पूरी तरह से अपराध' है।
क्लॉप ने कहा "यह दर्शकों के लिए नहीं है। 26 और 29 को खेलने में कोई समस्या नहीं होगी। टीमों को प्रीमियर लीग मैच के दौरान 48 घंटे से अधिक का समय क्यों नहीं दिया गया।"
इससे पहले मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेन गार्डियोला पहले ही मैचों के कार्यक्रम की शिकायत कर चुके हैं और उन्होंने इसके लिए एक पत्र भी लिखा है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Klopp criticized Premier League matches over Christmas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: liverpool head coach jurgen klopp, premier league, manchester city manager penn guardiola, football, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved