• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इटली लीग : जुवेंतस जीता, मोइस कीन के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी

सार्डिनिया। इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस ने मंगलवार रात यहां 30वें दौर के मैच में कैग्लियरी को 2-0 से हराया। इस मैच के दौरान टीम के युवा स्ट्राइकर मोइस कीन के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी भी की गई। बीबीसी के अनुसार, कीन के खिलाफ पूरे मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी हुई।

मुकाबले का दूसरा गोल करने के बाद उन्होंने दर्शकों की ओर देखकर अपनी बांहें फैला दीं जिसके बाद दर्शकों ने अपनी आवाज और बढ़ा दी। जुवेंतस के मुख्य कोच मैसिमिलियानो एलेग्री ने मैच के बाद कहा कि कीन को गोल करने के बाद उस तरह से इशारा नहीं करना चाहिए था। वह एक युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें बहुत कुछ सीखना है, लेकिन दर्शकों को इस प्रकार की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।

मुकाबले में जुवेंतस का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। पहले मिनट से ही मेहमान टीम अच्छे फॉर्म में नजर आई और उसने कैग्लियरी को गोल करने का कोई बड़ा मौका नहीं दिया। मैच के 22वें मिनट में डिफेंडर लेयोनाडरे बोनूची ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Italy League : Juventus beat Cagliari by 2-0, racist remark against Moise Kean
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: italy league, juventus, cagliari, racist remark, moise kean, juventus vs cagliari, moise kean racist abuse, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved