• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ISL-6 : मुंबई ने बेंगलुरू को 3-2 से हराया

ISL: Mumbai beat Bengaluru 3-2 - Football News in Hindi

बेंगलुरू। रॉवलिन बोर्जेज के इंजुरी टाइम में किए गए निर्णायक गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अब तक अजेय चल रही मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी का अजेयक्रम रोक दिया। मुंबई ने रविवार को यहां श्रीकांतिरावा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हरा दिया।

मुंबई सिटी के लिए सुभाशीष बोस ने 12वें, डिएगो कार्लास ने 77वें और रॉवलिन बॉर्जेज ने इंजुरी टाइम में गोल किए। बेंगलुरू एफसी के लिए माटो गíगक ने 58वें और कप्तान सुनील छेत्री ने 89वें मिनट में गोल किए।

इस सीजन में अब तक अजेय चल रही बेंगलुरू की आठ मैचों में यह पहली हार है। टीम 13 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, मुम्बई सिटी एफसी की आठ मैचों में यह दूसरी जीत है। टीम के अब 10 अंक हो गए हैं और वह छठे नंबर पर पहुंच गई है।

मुंबई सिटी ने 12वें मिनट में ही सुभाशीष बोस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। मोहम्मद लार्बी ने कॉर्नर लिया, जिस पर सुभाशीष ने शानदार हेडर लगाते हुए बॉल को अपने पूर्व क्लब बेंगलुरू एफसी के गोल पोस्ट में डाल दिया।

मुंबई सिटी के पास 27वें मिनट और 43वें और 45वें मिनट में बढ़त लेने का मौका था, लेकिन मौदो सौगऊ दोनों बार गोल दागने में विफल रहे। मुंबई सिटी को इसके बाद 1-0 की बढ़त के साथ ही दूसरे हाफ में प्रवेश करना पड़ा।

मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू नीशू की जगह राहुल भेके के साथ दूसरे हाफ में मैदान पर उतरी। इसके बाद मुंबई के डिफेंडर माटो गíगक एक बड़ी गलती कर बैठे और बॉल को अपने ही गोल पोस्ट में मार बैठे।

माटो के 58वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल ने बेंगलुरू को मुकाबले में 1-1 से बराबर पर ला दिया।

आत्मघाती गोल होने के बावजूद मुंबई ने अपने आक्रमण में कोई कमी नहीं की और उसने 64वें और 65वें मिनट में दो मौके बनाए, लेकिन मेहमान टीम इन मौकों को भुना नहीं पाई।

मुंबई ने कई मौकों पर गोल दागने से चूकने वाले सौगऊ को बाहर भेजकर डिएगो कार्लोस को मैदान पर बुलाया। डिफेंडर कार्लोस मानो मुंबई को बढ़त दिलाने के मकसद से ही आए थे।

कार्लोस ने मैदान पर कदम रखते हुए 77वें मिनट में रेनियर फर्नाडीज की मदद से गोल करके मुंबई को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। लेकिन 88वें मिनट में बेंगलुरू को पेनाल्टी मिली और कप्तान सुनील छेत्री ने इसे गोल में तब्दील करके अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां रॉवलिन बॉर्जेज ने इंजुरी टाइम में गोल करके मुंबई को अप्रत्याशित जीत दिला दी। रॉवलिन ने यह गोल सुभाशीष बोस के असिस्ट पर किया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISL: Mumbai beat Bengaluru 3-2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl, mumbai beat bengaluru, mumbai city fc, bengaluru fc, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved