• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईएसएल-7 : सीजन के तीसरे मैच में फातोर्दा में आमने-सामने होंगे गोवा और बेंगलुरू

ISL-7: Goa and Bengaluru to be face-to-face in Fatorda in the third match of the season - Football News in Hindi

गोवा| हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में रविवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिनका कि लीग के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन में निरंतरता रही है। पिछले सीजन में लीग की शील्ड विजेता एफसी गोवा, जो एएफसी चैंपियंस लीग के ग्रुप चरणों में सीधे प्रवेश करने वाली पहली भारतीय टीम बनी थी, इस बार अच्छी स्थिति में है। गोवा के पूर्व कोच सर्जियो लोबेरा इस बार मुम्बई सिटी एफसी का दामन थाम चुके हैं। उनके जाने के बाद कई अहम खिलाड़ी भी क्लब का साथ छोड़ चुके है और टीम इस बार खुद को बदलाव के दौर में पा रही है। इन सबके बावजूद एफसी गोवा को उम्मीद है कि इस बार वह अपने नए कोच जुआन फेरांडो के मार्गदर्शन में पहली बार ट्रॉफी तक पहुंचेगी। टीम ने इस बार कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरते हुए प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी करार किया है।
हालांकि गोवा के लिए इस मैच में तीन अंक लेना आसान नहीं होगा, खासकर बेंगलुरू एफसी जैसी टीम के खिलाफ, जिसने इस बार न केवल अपने कोर टीम को बनाए रखा है जबकि टीम को और अधिक मजबूती भी दी है।
बेंगलुरू एफसी के पास डिमास डेलगाडो, एरिक पार्तालूू, नार्वे के स्ट्राइकर क्रिस्टियन ओपसेथ और ब्राजील के क्लाइन सिल्वा जैसे विदेशी खिलाड़ी की एक टीम है।
आंकड़े भी कुआड्रार्ट की टीम के साथ है। आईएसएल के इतिहास में गोवा और बेंगलुरू की टीम अब तक सात बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी है और इसमें गोवा को केवल एक ही बार जीत मिली है।
फेरांडो हालांकि अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, गोवा के खिलाफ बेंगलुरू एफसी का इतिहास मुझे पता है। मुझे पता है कि पिछले मैच में क्या हुआ था। लेकिन यह एक नई टीम है, नया अध्याय है और एक नई सीजन की शुरूआत है।
कुआड्रार्ट के कोच रहते बेंगलुरू एफसी अब तक गोवा से एक बार भी नहीं हारी है। कुआड्रार्ट चाहेंगे कि उनका ये रिकॉर्ड कायम रहे क्योंकि बेंगलुरु एफसी मेजबान गोवा के खिलाफ पिछले छह मैचों से अजेय चल रही है।
कुआड्रार्ट ने कहा, "मैं जुआन फेरांडो को निजी रूप से नहीं जानता, लेकिन मुझे पता है कि सभी स्पेनिश कोच अच्छे है और उन्हें अपने विरोधियों और रणनीति के बारे में बहुत अच्छे से पता है। मुझे यकीन है कि हमारे खिलाफ उनकी योजना अच्छी है और वे इस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसलिए मुझे एक रणनीतिक मुकाबले की उम्मीद है।
बेंगलुरु एफसी पिछले सीजन में केवल 16 गोल ही खाई थी, जोकि किसी भी टीम का सबसे कम गोल है। लेकिन गोवा की टीम ने भी अधिक गोल किए है और फैन्स को दोनों टीमों के बीच एक मनोरंजक मुकाबले की उम्मीद है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-7: Goa and Bengaluru to be face-to-face in Fatorda in the third match of the season
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-7, goa, bengaluru, face-to-face, fatorda, third match, season, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved