पुणे। एफसी पुणे सिटी मंगलवार को अपने घर में भी विजयी क्रम को जारी नहीं रख सका। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में पुणे सिटी को 2-0 से हराकर उसे इस सीजन की छठी हार सौंपी। इस जीत के बाद नॉर्थईस्ट दूसरे स्थान पर आ गई है जबकि पुणे आठवें स्थान पर बनी हुई है। पिछले सप्ताह ही जमशेदपुर एफसी को मात दे पुणे ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की थी। नॉर्थईस्ट के खिलाफ वह अपनी दूसरी जीत के इरादे से उतरी थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मैच की शुरुआत से ही नॉर्थईस्ट की टीम आक्रामक मुद्रा में थी और लगातार पुणे के घेरे में जा रही थी। उसे हालांकि गोल तो नहीं मिला, लेकिन उसकी यह रणनीति मेजबान टीम को परेशान करने के लिए काफी थी। नौवें मिनट में बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने पुणे के माथे पर शिकन ला दी। राइट फ्लैंक से गेंद लेकर वह विरोधी खेमे में गए और जुआन मासिया को पास दिया। मासिया ने गोलपोस्ट पर निशाना लगाया जिसके बीच में पुणे के डिफेंडर आ गए।
मेजबान टीम भी अपने घर में पीछे नहीं रहने वाली थी। उसने वापसी की। उसके खेल में तेजी देखी जा सकती थी। 12वें मिनट में उसे कॉर्नर मिला जिसे पुणे के दिग्गज खिलाड़ी मार्सेलिन्हो ने लिया। गेंद बॉक्स के अंदर आई जिसे रोविलन बोर्जेस ने क्लीयर कर दिया। इस बीच गेंद आशिक कुरियन के पास गई जिन्होंने पोस्ट पर निशाना लगाया। वे हालांकि नॉर्थईस्ट के गोलकीपर पवन कुमार की बाधा को पार नहीं कर सके। 14वें मिनट में रोबिन सिंह ने पुणे के लिए मौका गंवा दिया।
21वें मिनट में मेहमान टीम के खाते में लगभग गोल आ ही गया था, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। किस्मत हालांकि मेहमान टीम से ज्यादा रूठी नहीं रह सकी। 23वें मिनट में ओग्बेचे ने नॉर्थईस्ट के लिए गोल कर उसे 1-0 की बढ़त दिला दी। यह ओग्बेचे का इस सीजन का आठवां गोल है।
इसी के साथ उन्होंने एफसी गोवा के फरान कोरोमिनास की बराबरी कर ली है। 28वें मिनट में ओग्बेचे और फ्रेडेरिको गालेगो की जोड़ी ने नॉर्थईस्ट की बढ़त को दोगुना करने के मौके को गेंद गोलपोस्ट से बाहर मारकर जाया कर दिया। एक मिनट बाद कुरियन और इयान ह्यूम की जुगलबंदी पुणे के लिए बराबरी का गोल करती दिख रही थी जिसके बीच में माटो ग्रेकिक आ गए।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope