• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ISL-5 : मुंबई सिटी एफसी ने घर में एफसी पुणे सिटी को हराया

मुंबई। मुंबई सिटी एफसी ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने अपने घर मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए इस सीजन के पहले महाराष्ट्र डर्बी मैच में एफसी पुणे सिटी को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के बाद मुंबई के तीन मैचों में एक हार, एक जीत और एक ड्रॉ के साथ चार अंक हो गए हैं और वह छठे स्थान पर आ गई है।

जिस तरह से पुणे ने शुरुआत की थी, उससे लगा नहीं था कि वह हारेगी। पुणे ने पहले ही मिनट में आक्रमण कर मेजबान टीम को चेतावनी दे दी। लालचुनामावई फनाई ने मुंबई की फॉरवर्ड लाइन को तोड़ा और बाईं छोर से अपने कप्तान इमिलियानो अल्फारो को गेंद सौंपी। अल्फारो ने गेंद पर हेडर लिया जो पोस्ट से बाहर चला गया। मुंबई ने भी जोर लगाया हुआ था।

मैच के छठे मिनट में ही मुंबई के कप्तान पाउलो मचाडो ने गोल पोस्ट की तरफ निशाना दागा जो विफल रहा। मैच को अभी सिर्फ नौ मिनट ही हुए थे कि मैच की पहली बुकिंग हो गई। पुणे के अशिके कुरियन को रैफरी ने खराब व्यवहार के कारण येलो कार्ड दिखा दिया। पुणे ने बेशक शुरुआत तेज की हो, लेकिन मेजबान टीम ने धीरे-धीरे अपने खेल में तेजी दिखाई और मैच का पहला गोल करते हुए पुणे को दबाव में ला दिया।

मोदोयु साउगोउ ने 25वें मिनट में गोल करते हुए मुंबई को 1-0 से आगे कर दिया। यह गोल एक तरीके से मुंबई की अच्छी और पुणे की खराब किस्मत का मिलाजुला नतीजा था। राफेल बास्तोस ने बाएं छोर से गेंद को नेट में डालना चाहा जो बार से टकरा पर वापस आ गई और साउगोउ ने उसे आसानी से नेट में डाल मुंबई को एक गोल से आगे कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-5 : Mumbai City FC beat FC Pune City by 2-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-5, mumbai city fc, fc pune city, mumbai vs pune, penalty kick, indian super league, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved