• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

ISL-5 : बेंगलुरू को हरा जमशेदपुर ने किया लीग चरण का अंत

बराबरी करने के बाद मेजबान टीम में आत्मविश्वास बढ़ गया था और इसी के दम पर उसने दूसरे हाफ में अपनी बढ़त को दमदार खेल दिखाते हुए चार गोल करते हुए बेंगलुरू को हार सौंपी उसने आठ मिनट के भीतर चार गोल करते हुए बेंगलुरू को तगड़ा झटका दिया। दूसरा गोल 54वें मिनट में माइकल सोसाइराज ने किया। इस गोल में उनकी मदद एमरसन गोमेस डी माउरा ने की।

बेंगलुरू इस गोल के बाद बने दबाव से अपने आप को बाहर लाती उससे पहले ही 56वें मिनट में पाब्लो मोरगाड ने कार्लोस सोब्राडो की मदद से जमशेदपुर को 3-1 से आगे कर दिया। फिर अगले मिनट में पाब्लो मोरगाड ने अपना दूसरा गोल और जमशेदुपर का चौथा गोल कर बेंगलुरू की वापसी लगभग ना मुमकिन कर दी।

जमशेदपुर यहीं नहीं रुकी और कार्लोस काल्वो ने 61वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को 5-1 से आगे कर दिया। चार गोल से पिछडऩे के बाद बेंगलुरू के लिए वापसी की राह खत्म-सी हो गई थी। जमशेदपुर ने अच्छी डिफेंसिव खेल खेलते हुए अपनी बढ़त को बनाए रखा और जीत के साथ लीग चरण का अंत किया।

ये भी पढ़ें - नेमार ने कहा, 17 मई को मेरा आखिरी मेडिकल टेस्ट है और...

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-5 : Jamshedpur FC beat Bengaluru FC by 5-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-5, jamshedpur fc, bengaluru fc, jamshedpur vs bengaluru, indian super league, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved