गोवा। फेरान कोरोमिनास के नेतृत्व में अपनी अग्रिम पंक्ति के शानदार खेल की बदौलत एफसी गोवा ने रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के अपने चौथे मुकाबले में एफसी पुणे सिटी को 4-2 से हरा दिया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ गोवा की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गोवा के लिए कोरोमिनास ने दो और हुगो बोउमोस तथा जैकीचंद सिंह ने एक-एक गोल किया। इस मैच के सभी गोल पहले हाफ में हुए। पुणे की ओर से मासेलिन्हो और एमिलियानो एल्फारो ने गोल दागे। यह पुणे की लगातार तीसरी हार है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। बीते तीन मैचों में 10 गोल करने वाली गोवा की टीम ने पांचवें ही मिनट में अपना जलवा दिखाते हुए गोल दाग दिया। यह गोल कोरोमिनास ने किया।
कोरो ने पांचवें सीजन का अपना पांचवां गोल अहमद जाहो की मदद से किया। पुणे के लिए बराबरी का गोल आठवें मिनट में मार्सेलिन्हो ने किया। मेहमान टीम बराबरी के इस गोल की खुशी अभी ठीक से मना भी नहीं पाई थी कि गोवा ने एक और गोल करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली। मेहमान टीम के लिए यह गोल 12वें मिनट में बोउमोस ने किया। गोवा की टीम यही नहीं रुकी। जैकीचंद सिंह ने 20वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope