• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ISL-5 : मेजबान एटीके ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से दी मात

कोलकाता। मैनुएल लैंजारोते ने शानदार दो गोल करते हुए रविवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के मैच में मेजबान एटीके को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 2-1 से जीत दिला दी। लैंजारोते ने दोनों गोल पहले हाफ में फ्री किक पर किए जबकि जमशेदुपर के लिए एकमात्र गोल मारियो आकर्वेस ने 82वें मिनट में किया। इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ ही एटीके के 20 अंक हो गए हैं, लेकिन वह छठे स्थान पर ही है और जमशेदपुर को पांचवें स्थान से अपदस्थ नहीं कर पाई।

जमशेदपुर के भी 20 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर होने के कारण वह पांचवें स्थान पर बनी हुई है। इस जीत से हालांकि एटीके ने प्लेऑफ में जाने की संभावनाओं को मजबूती दी है। एटीके तीसरे मिनट में ही लैंजारोते के गोल से 1-0 से आगे हो गया। इस मिनट में एटीके को फ्री किक मिली और लैंजारोते ने उसे नेट में डाल मेजबान टीम के दर्शकों को झूमने का मौका दिया। एटीके की टीम आठवें मिनट में दो बार गोल करने से चूक गई।

20वें मिनट बाद फारूख चौधरी को मेमो ने गेंद दी। जमशेदपुर का यह खिलाड़ी इस पर कुछ कर पाता, इतने में एटीके के अर्नब मोंडल ने उन्हें रोक गेंद अपने पास ले ली। जमशेदपुर की टीम बराबरी की कोशिशों में लगी हुई थी। वहीं लैंजारोते अपनी टीम को 2-0 से आगे कर गए। लैंजारोते ने दूसरा गोल 33वें मिनट में किया। इस बार भी उन्हें फ्री किक मिली। इससे दो मिनट पहले ही लैंजारोते ने गोल करने का एक करीबी मौका गंवाया था, लेकिन इस बार वह चूके नहीं। पहले हाफ का अंत होने तक जमशेदपुर की टीम अपना खाता नहीं खोल पाई थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-5 : ATK beat Jamshedpur FC by 2-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-5, atk, jamshedpur fc, atk vs jamshedpur fc, isl, indian superleague, playoff, mauel lanzrote, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved