• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ISL-4 : नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने किया गोवा को अंक बांटने पर मजबूर

फातोर्दा (गोवा)। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के एक अहम मुकाबले में मेजबान एफसी गोवा को 2-2 की बराबरी पर रोकते हुए अंक बांटने पर मजबूर किया। नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने अपने घर में खेले गए पहले चरण के मुकाबले में गोवा को 2-1 से हराया था। गोवा को उम्मीद थी कि वह अपने घर में नॉर्थईस्ट को हराते हुए अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका और अब गोवा को इस मैच से हासिल एक अंक से संतोष करना पड़ा।

गोवा इस एक अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि नॉर्थईस्ट की टीम अब भी नौवें स्थान पर बनी हुई है। इस रोमांचक मैच के दोनों हाफ में दो-दो गोल हुए। पहले हाफ के शुरुआती 40 मिनट खाली चले गए। दोनो टीमों के प्रशंसकों को गोल का इंतजार था। दोनों ने कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। 42वें मिनट में हालांकि गोवा का इंतजार खत्म हुआ। मंडार राव देसाई ने एक झन्नाटेदार गोल की मदद से अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

मैनुएल लेंजारोते ने एक लॉ क्रॉस बॉक्स के अंदर जोनाथन कारदोजो को दिया लेकिन वे गेंद लपकने में चूक गए। गेंद नॉर्थईस्ट के तीन डिफेंडरों को छकाते हुए देसाई के पास पहुंची और उन्होंने अपना समय लेते हुए एक झन्नाटेदार किक की मदद से उसे गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। गोवा को हालांकि इस गोल का जश्न मनाने का अधिक समय नहीं मिला क्योंकि मार्सिन्हो ने होलीचरण नारजारे की मदद से एक उम्दा गोल करते हुए नॉर्थईस्ट को बराबरी पर ला दिया।

45वें मिनट में लेन डोंगेल ने राइट फ्लैंक से बॉक्स में एक क्रॉस भेजा, जो सर्गियो जस्टे से डिफलेक्ट होकर नारजारे के पास गई। नारजारे ने उसे बॉक्स में पहुंचे मार्सिन्हो को थमा दी। मार्सिन्हो ने बिना देरी किए गेंद गोलपोस्ट में डाल दी। गोवा को यह गोल रास नहीं आया और उसने 53वें मिनट में अपने दो सबसे बड़े स्टार-फेरान कोरोमिनास और मैनुएल लेंजारोते की मदद से बढ़त हासिल कर ली।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-4 : North East United holds FC Goa on draw
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-4, north east united, fc goa, draw, indian super league, north east united vs fc goa, isl, goa, goalpost, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved