• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ISL-4 : बलवंत के गोल से मुंबई सिटी ने गोवा को हराया

फार्तोदा (गोवा)। बलवंत सिंह द्वारा अंतिम पलों में किए गए गोल की मदद से मुम्बई सिटी एफसी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के रोमांचक मुकाबले में 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही मेजबान एफसी गोवा को 4-3 से हरा दिया। यह इस सीजन में गोवा पर मुम्बई की लगातार दूसरी जीत है। इस सीजन की पांचवीं जीत ने मुम्बई के खाते में तीन अंक और डाल दिए हैं। उसके कुल 17 अंक हो गए हैं और वह केरला ब्लास्टर्स से आगे निकलते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। केरल के भी 17 अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर में मुम्बई से पीछे है। इस मैच के 48वें मिनट से ही 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही गोवा की टीम 19 अंकों के साथ चौथे क्रम पर बरकरार है। पहला हाफ बड़ा नाटकीय रहा। शुरुआती 20 मिनट में गोवा ने बढ़-चढक़र खेल दिखाया और मुम्बई के गोलपोस्ट पर कई हमले किए लेकिन कोई हमला सार्थक साबित नहीं हुआ। इसके बाद हालांकि मुम्बई की टीम ने अपने खेल का स्तर उठाया। 31वें मिनट में मुम्बई की ओर से थियागो सांतोस ने बाएं किनारे से गेंद लेकर बॉक्स में जाने का प्रयास किया लेकिन शेरिटन फर्नाडेज ने उन्हें गिरा दिया। इस पर शेरिटन को पीला कार्ड मिला। इसके तीन मिनट में फारोन कोरोमिनास ने गोल करते हुए गोवा को आगे कर दिया। यह इस सीजन में कोरो का 11वां गोल था।। कोरो ने कुछ खिलाडिय़ों को छकाते हुए बॉक्स के अंडर मंडार राव को अच्छा पास दिया। मंडार ने शॉट लिया लेकिन अमरिंदर सिंह ने उसे रोक दिया।
गेंद रीबाउंड होकर कोरो के पास गई, जिसे गोल में डालते हुए उन्होंने गोवा को आगे कर दिया। इस गोल के हुए अभी दो मिनट भी नहीं बीते थे कि जश्न मना रहे गोवा के प्रशंसकों को एवर्टन सांतोस ने करारा झटका दिया और मुम्बई की ओर से बराबरी का गोल दाग दिया। एवर्टन ने यह गोल एचिल इमाना के सहयोग से किया। निर्धारित समय के बाद एक मिनट जोड़ा गया और इसी में गोल करते हुए मैनुएल लेंजारोते ने एक बार फिर गोवा को आगे कर दिया। यह गोल काफी नाटकीय रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-4 : Mumbai City beat FC Goa by 4-3 with help of balwant singh goal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-4, mumbai city, fc goa, balwant singh, goal, indian super league, isl, mumbai vs goa, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved