• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ISL-4 : विनीत के गोल से जीता केरला ब्लास्टर्स, पुणे को दी मात

पुणे। स्टार फॉरवर्ड सीके विनीत द्वारा मैच के अतिरिक्त मिनट में किए गए गोल के दम पर केरला ब्लास्टर्स ने शुक्रवार को एफसी पुणे सिटी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में उसके घर में ही 2-1 से हरा दिया। श्री छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक समय मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म होता दिखाई दे रहा था लेकिन विनीत ने मौजूदा उप-विजेता को आखिरकार अहम जीत दिला दी। दूसरे हाफ में रोमांचक हुए इस मैच में अपने पांचवें जीत के लिए प्रयासरत केरला ने 58वें मिनट में जैकीचंद सिंह द्वारा किए गए गोल की मदद से बढ़त हासिल की थी और उसे काफी समय तक कायम भी रखा था लेकिन शुभाशीष रॉय की गलती उस पर भारी पड़ी और 78वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करते हुए एमिलियानो अल्फारो ने पुणे को बराबरी पर ला दिया। इस गोल के बाद मैच का बराबरी पर समाप्त होना लगभग तय माना जा रहा था लेकिन इसी बीच विनीत ने 93वें मिनट में एक बेहतरीन गोल की मदद से केरला की जीत तय कर दी। केरला की टीम इस मैच के बाद 20 अंकों के साथ अंकों के साथ दो पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पुणे 22 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर ही बना हुआ है। चेन्नइयन एफसी के 23 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। बेंगलुरू एफसी 24 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इस मैच में जीत पुणे को टॉप पर पहुंचा सकती थी लेकिन ऐसा हो न सका। दूसरी ओर, केरल ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।
दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक रवैया दिखाया। शुरुआत में ही दोनों के हाथ कुछ मौके आए लेकिन वे उन्हें भुना नहीं सकीं। 21वें मिनट में पुणे के पास आगे निकलने का सबसे बड़ा मौका था। उसे फ्री किक मिली जिसे मार्सेलिंहो ने लिया और अल्फारो के पास पहुंचाई। अल्फारो ने गोल पोस्ट पर निशाना साधा लेकिन शुभाशीष एक बार फिर उसे रोकने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-4 : Kerala Blasters beat FC Pune City by 2-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-4, kerala blasters, fc pune city, star forward ck vineeth, kerala vs pune, penalty kick, isndian super league, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved