मुंबई। मुंबई सिटी एफसी अपने घर में खेले गए दूसरे महाराष्ट्र डर्बी मुकाबले में भी जीत नहीं दर्ज कर सकी। उसे एफसी पुणे सिटी ने मुंबई फुटबाल एरेना में रविवार को खेले गए मैच में 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ पुणे ने फुटबाल की हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के प्लेआफ की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है जबकि दूसरी ओर मुंबई की उम्मीदों को धक्का लगा है। घर में लगातार चौथी हार ने मुम्बई के सपनों को बुरी तरह झकझोर दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उसे प्लेआफ की रेस में बने रहने के लिए पुणे तथा दूसरी टीमों के साथ होने वाले बाकी बचे मैचों को हर हाल मे जीतना था, लेकिन उसकी शुरुआत ही गलत हो गई और अब उसका अंतिम-4 में जाना काफी मुश्किल हो गया है। मुंबई की इस सीजन में पुणे के हाथों लगातार दूसरी हार है। पुणे ने अपने घर में उसे 2-1 से हराया था। दूसरी ओर, पुणे ने डिएगो कार्लोस और कप्तान मार्सेलिन्हो द्वारा किए गए गोलों की मदद से जीत हासिल कर अपने खाते में 3 अंक जोड़े।
अब उसके खाते में कुल 28 अंक हो गए हैं और वह 10 टीमों की तालिका में दूसरे क्रम पर मजबूती से विराजमान है। उसके और तीसरे स्थान पर काबिज जमशेदपुर एफसी के बीच अब तीन अंक का अंतर हो गया है। मुंबई की टीम 17वें स्थान पर ही बनी हुई है। इस मैच का पहला हाफ पुणे के नाम रहा था।
कार्लोस द्वारा 18वें मिनट में किए गए गोल से उसे बढ़त मिली और इसके अलावा इस हाफ में उसने हमले भी अधिक किए। दूसरी ओर, मुंबई ने घर में अपना रिकॉर्ड बेहतर करने और प्लेआफ में जगह बनाने की दिशा में काफी प्रयास किए लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली। राजू गायकवाड को इस बात की राहत होगी कि उनके सिर से आत्मघाती गोल का कलंक मिट गया।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : कर्नाटक ने उप्र को 5 विकेट से हराया
कतर ने फुटबाल में निवेश किया है, यही कारण है कि वह एशियाई चैम्पियन है : भूटिया
पहली बार 5 विकेट लेने पर बोले सिराज : बयां करने के लिए शब्द नहीं
Daily Horoscope