• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

ISL-4 : दिल्ली डायनेमोज ने एफसी गोवा को बराबरी पर रोका

दूसरे हाफ की शुरुआत गोवा के लिए अच्छी रही। हुगो बाउमोस ने 53वें मिनट में गोल करते हुए गोवा को बढ़त दिला दी। हुगो ने यह गोल इदु बेदिया के पास पर किया लेकिन इसमें उनकी मेहनत अधिक थी क्योंकि वह अकेले दम पर दिल्ली के डिफेंडरों को छकाते हुए गोल करने की स्थिति में पहुंचे थे। चिचेरो ने इसे रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन गेंद उनसे डिफलेक्ट होकर पोस्ट में चली गई। 59वें मिनट में चिचेरो को पीला कार्ड दिखाया गया।

इसके एक मिनट बाद इदु बेदिया को पीला कार्ड मिला। 62वें मिनट में कोरो के पास गोल करने का मौका था लेकिन दिल्ली के गोलकीपर जेवियर इरुटागुएना ने एक बेहतरीन बचाव करते हुए उन्हें रोक दिया। इसके बाद जेवियर को बाहर कर अर्नब दास शर्मा को गोलपोस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई। 74वें मिनट में कोरो गोवा को 2-0 की बढ़त दिलाने से काफी करीब से चूक गए। इसके बाद दिल्ली ने 78वें मिनट में एक बड़ा मूव बनाया लेकिन लालियानजुआला चांग्ते काफी करीब से चूक गए।

कालू उचे ने हालांकि 81वें मिनट में किए गए हमले को गोल में बदलते हुए दिल्ली को बराबरी दिला दी। यह गोल चांग्ते के पास पर हुआ। जेवियर को बाहर कर अर्नब को अंदर करने का कोच मिग्वेल पुर्तगाल का फैसला उस समय सही साबित हुआ, जब दिल्ली के इस गोलकीपर ने इंजुरी टाइम में बोउमोस के पास पर कोरो को गोल करने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

यह भी पढ़े

Web Title-ISL-4 : Delhi Dynamos holds FC Goa on draw
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isl-4, delhi dynamos, fc goa, draw, indian super league, isl, delhi vs goa, kalu uche, goalkeeper naveen kumar, football news in hindi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved