चेन्नई। पेनल्टी किक पर गोल करने से चूके रेने मेहेलिक के स्थान पर मैदान पर आए राफेल अगस्तो के पास पर ग्रेगोरी नेलसन ने गोल करते हुए चेन्नयन एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन की अंक तालिका में एक बार फिर से टॉप पर पहुंचा दिया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रोचक मुकाबले में मेजबान चेन्नयन एफसी ने नेलसन द्वारा 83वें मिनट में किए गए बेहतरीन गोल की मदद से एफसी पुणे सिटी को 1-0 से मात दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह चौथे सीजन में चेन्नयन की पुणे पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले, चेन्नयन ने सेरेनो द्वारा 82वें मिनट में किए गए गोल की मदद से पुणे को उसी के घर में 1-0 से हराया था। इस मैच से हासिल तीन अंकों के साथ चेन्नयन की टीम 20 अंक अपने खाते में डालते हुए 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। पुणे 16 अंकों के साथ अब भी तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरू एफसी को एक स्थान का नुकसान हुआ है।
पहले हाफ की शुरुआत में पुणे की टीम मेजबान टीम पर हावी रही। उसने 18वें मिनट तक ही गोल करने के दो बड़े मौके बना लिए थे, हालांकि सफलता उसे हाथ नहीं लगी थी। पहले हाफ में गोल करने का सबसे बड़ा मौका हालांकि चेन्नइयन एफसी ने गंवाया। आदिल खान ने नेल्सन को बॉक्स में गिरा दिया और यहां चेन्नयन को पेनाल्टी मिली। उसके स्टार खिलाड़ी मेहेलिक ने पेनाल्टी ली लेकिन पुणे के गोलकीपर विशाल कैथ ने उसे बचा लिया।
39वें मिनट में मेहेलिक के पास गोल करने का एक और मौका था। इस बार पुणे के बॉक्स में गेंद को अपने पास लिया हालांकि वह जल्द ही गेंद पर अपना नियंत्रण खो बैठे और पुणे के डिफेंडर ने गेंद को क्लीयर कर दिया। पुणे भी कोशिश में लगी और 42वें मिनट में कार्लोस ने एक शानदार कोशिश भी की थी, लेकिन उनके बेहतरीन शॉट को मेलिसन आल्वेस ने गोल अपने शरीर से ब्लॉक कर उनसे एक और मौका छीन लिया।
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर
IPL 2024: पॉवरप्ले तय करेगा पंजाब और मुंबई के बीच मैच का फैसला
Daily Horoscope