इसके बाद 30वें मिनट में एमिलियानो एल्फारो ने गोल कर दिया था लेकिन वह
ऑफसाइड करार दिए गए। दाएं किनारे से बलजीत साहनी के क्रास को एल्फारो ने
गोल में डालने का प्रयास किया लेकिन करणजीत ने उसे नाकाम कर दिया। एल्फारो
ने हालांकि रीबाउंड पर गोल कर दिया लेकिन वह ऑफसाइड करार दिए गए। इसी तरह
38वें मिनट में विक्रमजीत ने बॉक्स के बाहर से एक जोरदार शॉट लगाकर पुणे के
गोलकीपर विशाल कैथ को छकाने का प्रयास किया लेकिन कैथ ने उसे रोक दिया।
ये भी पढ़ें - ईडन गार्डंस में अब तक लगे हैं 13 शतक, रोहित नं.1, ये हैं पिछले 5
जेजे ने इसके बाद गेंद पर नियंत्रण करना चाहा लेकिन वह ऑफसाइड करार दिए गए।
दूसरे हाफ की शुरुआत में चेन्नई ने कुछ जोरदार हमले किए। 64वें मिनट में
जेरी लालरिंजुआला ने क्रास लेकर गेंद को बॉक्स में पहुंचाया। गोलकीपर कैथ
ने उसे रोकने के प्रयास किया लेकिन गेंद छटककर वहां खड़े फ्रांसिस्को
फर्नादेज से पैरों के पास जा पहुंची।
फ्रांसिस्को ने गेंद को गोलपोस्ट में
पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन राफा लोपेज ने वहां एक शानदार बचाव करते हुए
पुणे को पिछडऩे से बचा लिया। इसके बाद भी चेन्नई के हमले जारी रहे और इसका
फायदा उसे 82वें मिनट में मिला, जब सेरेनो ने गोल करते हुए अपनी टीम को
आगे कर दिया। अंतिम मिनटों में गोल होने के कारण पुणे को वापसी का भरपूर
मौका नहीं मिला और वह चेन्नई के खिलाफ एक और हार पर मजबूर हुई।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope