मुंबई। दक्षिण अफ्रीकी देश केन्या ने एक गोल से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए शनिवार को यहां हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी। मुंबई फुटबॉल एरीना में केन्या की शुरुआत अच्छी नहीं रही और न्यूजीलैंड ने पहले मिनट से ही आक्रामक रुख अपनाया। न्यूजीलैंड को गोल दागने का पहला मौका 13वें मिनट में मिला, लेकिन निक्को डेनियल अपनी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं दिला पाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मैच के 35वें मिनट में केन्या के एरिक आटिएनो को गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वह गेंद को पोस्ट पर मार बैठे। इसके सात मिनट बाद, सरप्रीत सिंह ने गोल दागकर न्यूजीलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछडऩे के बाद केन्या ने बराबरी करने की कोशिश तेज कर दी और इस क्रम में उनका खेल भी बेहतर हुआ।
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर
IPL 2024: पॉवरप्ले तय करेगा पंजाब और मुंबई के बीच मैच का फैसला
Daily Horoscope