• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंटर मिलान ने जीता सीरी ए खिताब

Inter Milan won the Serie A title - Football News in Hindi

रोम, । लाजियो के खिलाफ मैच के दौरान इंटर मिलान के फैंस की सांसें लगभग रुक गई थीं, लेकिन डेंज़ल डमफ्रिज के गोल ने इंटर मिलान को हार से बचा लिया। इसके बाद इंटर ने लाजियो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद सीरी ए ट्रॉफी पर कब्जा किया। इंटर ने पहले ही अप्रैल में अपना 20वां सीरी ए खिताब सुरक्षित कर लिया था और अपनी मजबूत टीम के साथ अपने अंतिम घरेलू मैच में प्रवेश किया था। इस मुकाबले में मार्कस थुरम ने शुरुआती मिनटों में एक सुनहरा मौका गंवा दिया, जब लाजियो के गोलकीपर इवान प्रोवेडेल ने उनके शॉट का शानदार बचाव किया। इसके बाद भी कई ऐसे मौके आए जब दोनों टीमों की ओर से शानदार प्रदर्शन किया गया।
हालांकि, 32वें मिनट में दाइची कामदा के गोल से लाजियो ने बढ़त बना ली। यहां से इंटर मिलान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन इंटर ने 87वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर किया। इंटर के लिए यह गोल डेंज़ल डमफ्रिज़ ने किया।
एक राउंड शेष रहते इंटर ने 93 अंक अर्जित कर लिए हैं, जबकि लाजियो ने सातवां स्थान हासिल किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inter Milan won the Serie A title
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inter milan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved