• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘विश्व कप टूर्नामेंटों में भारतीय टीमों को पहचान बनाने की जरूरत’

कोलकाता। भारत की मुख्य राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने सभी हितधारकों से भारत की सभी स्तर की फुटबॉल टीमों को विश्व स्तर पर पहचान हासिल करने के लिए मदद देने का आग्रह किया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इंफैनटिनो ने हाल ही में भारत में जारी अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के आयोजन की प्रशंसा की थी और साथ ही उन्होंने भारत की अंडर-17 टीम को भी सराहा। देश में फुटबॉल जगत का लोकप्रिय चेहरा और दिग्गज खिलाड़ी छेत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की सभी वर्ग की राष्ट्रीय टीमें विकास के पथ पर अपना अगला कदम बढ़ाएं। फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल के लिए कोलकाता पहुंचे छेत्री ने आईएएनएस को एक साक्षात्कार में बताया, विश्व स्तर पर भारतीय फुटबाल के पहचान हेतु भारत में अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन एक बड़ा फायदा है। इस ओर आगे बढऩे के क्रम में यह बेहतरीन अवसर है। भारत ने आठ साल बाद एएफसी एशिया कप-2019 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेन्टाइन के मार्गदर्शन में इस साल जुलाई में भारतीय टीम ने फीफा रैंकिंग में फरवरी 1996 के बाद सर्वश्रेष्ठ 96वां स्थान हासिल किया था। हालांकि, वर्तमान में भारतीय टीम 105वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian teams need to make recognition in world level football tournaments : Sunil Chhetri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian teams, recognition, world level football tournaments, sunil chhetri, indian captain, fifa, under-17 world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved