कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। सोनम भारत के अग्रणी फुटबॉल क्लबों में शुमार मोहन बागान के दिग्गज सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं। छेत्री पारंपरिक नेपाली पोशाक व टोपी पहने हुए थे। वे घोड़ी पर चढक़र विवाह स्थल पर पहुंचे। बाद में वे पारंपरिक बंगाली ड्रेस में नजर आए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके बाद उन्होंने सोनम के साथ विवाह की रस्में पूरी की। नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं। मुख्यमंत्री के अलावा इस मौके पर समारोह में राजनीति, सिनेमा, फुटबॉल और अन्य खेलों की हस्तियों ने भी शिरकत की। सुनील और सोनम लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
सुनील मूलत: नेपाल के हैं। उनका जन्म सिकंदराबाद (आंध्रप्रदेश) में हुआ था। सुनील की मां और दो बहनें नेपाल की तरफ से फुटबॉल मैच खेल चुकी हैं। छेत्री इस समय आईएसएल-4 में बेंगलुरु एफसी टीम के सदस्य हैं। शादी से पहले वे गोवा एफसी के खिलाफ मैच खेलकर आए थे।
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर
Daily Horoscope