• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला फुटबाल : टर्किश वुमेंस कप में खेलेगी भारतीय टीम

India football team to play in Turkish Womens Cup - Football News in Hindi

नई दिल्ली। भारत की सीनियर महिला फुटबाल टीम 27 फरवरी से शुरू होने वाली टर्किश वुमेंस कप में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट में भारत को रोमानिया, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-बी में फ्रांस, जॉर्डन, उत्तरी आयरलैंड और मेजबान तुर्की को जगह दी गई है। हर टीम अपने ग्रुप में एक बार एक-दूसरे से भिड़ेगी और शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल खेलेगी। टूर्नामेंट में तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें पायादान के लिए भी मैच होंगे। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एएफसी ओलम्पिक क्वालीफायर राउंड-2 और सैफ वुमेंस चैम्पियनशिप की तैयारी करने के लिए खेल रही है।
सैफ वुमेंस चैम्पियनशिप अगले महीने और ओलम्पिक क्वालीफायर अप्रैल में खेले जाएंगे। जनवरी के बाद से टीम ने सात अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें हांगकांग और इंडोनेशिया के दौरे और भुवनेश्वर में खेला गया हीरो गोल्ड कप शामिल हैं।
राष्ट्रीय टीम के निदेशक अभिषेक यादव ने कहा, ‘‘लड़कियों ने जनवरी के बाद से सात अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। टर्किश वुमेंस गोल्ड कप में हम कम से कम चार मैच खेलेंगे। इससे हम यह जान पाएंगे कि हमें आलेम्पिक क्वालीफायर्स और सैफ चैम्पियनशिप में किन क्षेत्रों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India football team to play in Turkish Womens Cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india football team, turkish womens cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved