नोम पेन्ह (कम्बोडिया)। भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले में कम्बोडिया को कड़े मैच में 3-2 से हरा दिया। भारत को 28 मार्च को एएफसी एशियन कप क्वालीफायर में म्यांमार के खिलाफ खेलना है और यह मैच उसी की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था। भारत छह महीने के अंतराल के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहा था।
इससे पहले उसने पिछले साल सितम्बर में प्योटरे रिको के खिलाफ दोस्ताना मैच खेला था, जिसमें 4-1 से जीत दर्ज की थी। भारत के मुख्य खिलाड़ी सुनील छेत्री ने 36वें मिनट में गोल कर मेहमानों का खाता खोला। एक मिनट बाद ही खुओन लाब्रोवी ने मेजबानों के लिए गोल दाग स्कोर 1-1 कर लिया। पहले हाफ की समाप्ति इसी स्कोर के साथ हुई।
हीरो इंडियन ओपन में टॉप-15 में तीन भारतीय
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
अभिषेक शर्मा ने 63 रनों की तूफानी पारी का श्रेय अपने माता-पिता की मौजूदगी को दिया
Daily Horoscope