• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर पर लगा यौन उत्पीडऩ का आरोप

लिस्बन। अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम की पूर्व गोलकीपर होप सोलो ने फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था-फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर (81) पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाकर पूरे फुटबॉल जगत में हलचल मचा दी है।

पुर्तगाल के समाचार पत्र एक्सप्रेसो को दिए साक्षात्कार में होप ने इसका खुलासा किया। होप ने इस साक्षात्कार में ब्लैटर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व फीफा अध्यक्ष ने जनवरी, 2013 में बालोन डी ओर पुरस्कार समारोह के दौरान उन्हें गलत ढंग से छुआ था।

होप के अनुसार, यह घटना तब की है, जब वह एबी वाम्बाक को फीफा की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार देने ब्लैटर के साथ मंच पर आईं थीं। पूर्व गोलकीपर ने कहा, मुझे महसूस हुआ कि ब्लैटर ने मेरे पीछे हाथ लगाया। यह बालोन डी ओर पुरस्कार के दौरान हुआ था। मंच पर पहुंचने से ठीक पहले।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hope Solo accuses former fifa president Sepp Blatter of sexual assault
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hope solo, accuse, former fifa president, sepp blatter, sexual assault, balon de or award, former goalkeeper, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved