• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक पेनल्टी किक का रिकॉर्ड दर्ज

कालिनग्राड (रूस)। ईरान और पुर्तगाल के बीच खेले गए मैच में फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के पेनल्टी किक के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात खेले गए मैच में इस टूर्नामेंट की 19वीं पेनल्टी किक का इस्तेमाल किया गया, जो पिछले सभी संस्करणों की तुलना में सबसे अधिक है।

ईरान और पुर्तगाल के बीच खेले गए मैच के दूसरे हाफ में वीडियो असिस्टेंट रैफरी (वीएआर) की मदद से पुर्तगाल को पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला, जो इस टूर्नामेंट की 19वीं पेनल्टी थी। हालांकि, स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। इसके साथ ही पेनल्टी किक के पुराने रिकॉर्ड टूट गए।

चार साल पहले ब्राजील में आयोजित हुए फीफा विश्व कप के 20वें संस्करण में कुल 13 पेनल्टी किक मिली थी। इसके अलावा 1990 में 18 पेनल्टी किक मिली थी। इस साल पेनल्टी किक के रिकॉर्ड के टूटने में वीएआर की भी अहम भूमिका रही है। वीएआर के जरिए भी अब तक सात पेनल्टी दी जा चुकी हैं।

सिर ऊंचा कर रूस से रवाना होगी मोरक्को : कोच


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Highest penalty kick in history of fifa world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: highest penalty kick, fifa world cup, fifa world cup 2018, cristiano ronaldo, portugal, iran, 1990 world cup, 2014 world cup, herve renard, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved