• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मेसी व रोनाल्डो से तुलना होने पर अच्छा महसूस कर रहे हैरी केन

लंदन। टोटेनहम हॉटस्पर के स्ट्राइकर हैरी केन एक साल में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाडिय़ों की सूची में शीर्ष पर शुमार हो गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस उपलब्धि को हासिल करने के बावजूद केन ने अपने खेल में सुधार का वादा किया है।

केन ने मंगलवार रात को साउथहेम्प्टन के खिलाफ खेले गए मैच में हैट्रिक लगाने के साथ यह उपलब्धि अपने नाम की थी। इसके बाद, उनकी तुलना स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की जा रही है। इस पर केन ने कहा कि इस तुलना से उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

केन ने एक साल में 39 गोल दागकर एलेन शीयरर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने कुल 36 मैच में यह कारनामा कर दिखाया। शीयरर ने 42 मैच में 36 गोल दागे थे। केन ने कहा कि यह साल काफी शानदार था। मैंने अपने करियर में अपने खेल में सुधार करने की कोशिश जारी रखी है। मैं ऐसा करता रहूंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harry Kane feels good for comparison with Lionel Messi and Cristiano Ronaldo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harry kane, lionel messi, cristiano ronaldo, messi ronaldo, epl, english premier league, tottenham hotspur, robinho, brazil, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved