• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जर्मनी ने चिली को हरा जमाया कंफेडरेशन कप पर कब्जा

सेंट पीटर्सबर्ग। चार बार के विश्व चैंपियन जर्मनी ने पहली बार कंफेडरेशन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपनी झोली में डाल लिया। जर्मनी ने रविवार को यहां खेले गए फाइनल में कोपा अमेरिका विजेता चिली को 1-0 से मात दी। मैच का एकमात्र गोल लार्स स्टिंडल के नाम रहा। स्टिंडल ने 20वें मिनट में दागा। दो दिन पहले ही जर्मनी की अंडर-21 टीम ने यूरोपियन चैंपियनशिप जीती थी। उल्लेखनीय है कि कंफेडरेशन कप सर्वाधिक चार दफा (1997, 2005, 2009, 2013) ब्राजील ने जीता है। फ्रांस दो बार (2001, 2003) चैंपियन बना। इसके अलावा अर्जेंटीना (1992), डेनमार्क (1995), मैक्सिको (1999) व जर्मनी 1-1 बार खिताब जीतने में सफल रहे। जर्मनी की सीनियर टीम चार बार फीफा विश्व कप (1954, 1974, 1990, 2014) और तीन बार यूएएफए यूरोपियन चैंपियनशिप (1972, 1980, 1996) भी जीत चुकी है। चिली को मिडफील्डर मार्सेलो डियाज की गलती भारी पड़ी। उनसे बॉल छिटकने पर ही स्टिंडल ने पूरा फायदा उठाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Germany beat Chile to clinch title of confederation cup football tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: germany, chile, title, confederation cup, football tournament, fifa world cup, coach juan antonio pizzi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved