लिवरपूल। इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लोप का कहना
है कि खिलाडिय़ों के ट्रांसफर में होने वाले व्यय के लिए लगे पाखंड के आरोप
की उन्हें कोई चिंता नहीं है। लिवरपूल ने हाल ही में रिकॉर्ड 6.68 करोड़
पाउंड में गोलकीपर एलिसन को अपनी टीम में शामिल किया है। लिवरपूल क्लब ने
पिछले 12 माह में खिलाडिय़ों के स्थानांतरण में 25 करोड़ पाउंड की राशि व्यय
की है। ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी
साल 2016 में 8.9 करोड़ पाउंड में पॉल पोग्बा के मैनचेस्टर
युनाइटेड में शामिल होने के बाद क्लोप ने कहा था कि अगर इस प्रकार की राशि
आम हो जाती है, तो वे फुटबॉल छोड़ देंगे। क्लोप ने कहा, दुनिया हमारे बारे
में क्या सोचती है, हमें इसकी परवाह नहीं है। जैसे हमारी बात के युनाइटेड
क्लब के लिए कोई मायने नहीं हैं। जर्मनी के निवासी क्लोप ने कहा, इस पल में
यह केवल एक विचार है। क्या मैंने अपना विचार बदला है। हां। यह सच है। कोई
विचार न रखने के बजाए विचार में परिवर्तन बेहतर है। हमारे पास वही खिलाड़ी
हैं, जिन्हें हम चाहते थे।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope