• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फ्रेंच लीग : मार्सिले-मोनाको ने खेला ड्रॉ, लियोन से जीता बोडरेक्स

पेरिस। फ्रेंच लीग में मार्सिले और मोनाको फुटबॉल क्लब ने 2-2 से ड्रॉ खेला जबकि बोडरेक्स ने एक रोमांचक मुकाबले में लियोन को 3-1 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंचने का प्रयास कर रहे मोनाको और मार्सिले ने मैच शुरू होने के सात मिनट के अंदर ही एक-एक गोल दागे। दूसरे हाफ में मार्सिले ने 47वें मिनट में जर्मेन के गोल की बदौलत 2-1 की बढ़ात बना ली लेकिन चार मिनट बाद फाबिन्हो ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। इस ड्रॉ के बाद 48 अंक के साथ मार्सिले दूसरे और मोनाको तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। एक अन्य मैच में बोडरेक्स ने लियोन को 3-1 से हराया। बोडरेक्स के लिए पहले हाफ में निकोलस डी प्रीविले, मैलकम और लाबोर्डे ने गोल किए। लियोन की तरफ से एकमात्र गोल मार्सेलो ने किया। इस हार के बाद भी लियोन गोल अंतर के आधार पर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-French League : marseille and monaco played draw, Bordeaux won from Lyon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: french league, marseille, monaco, draw, bordeaux, lyon, dutch league, ajex, psv, netherlands, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved