• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व बार्सिलोना स्टार फिलिप कूटिन्हो दिसंबर तक सैंटोस एफसी से जुड़े

Former Barcelona star Philippe Coutinho joins Santos FC until December - Football News in Hindi

सैंटोस । ब्राजीलियाई क्लब सैंटोस एफसी ने लिवरपूल और बार्सिलोना के पूर्व प्लेमेकर फिलिप कूटिन्हो को 'फ्री ट्रांसफर' पर साइन किया है। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की। 34 वर्षीय खिलाड़ी का यह कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर तक के लिए है। सैंटोस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "अपनी बेहतरीन तकनीकी गुणवत्ता और दृष्टिकोण के साथ-साथ यूरोप और ब्राजीलियाई राष्ट्रीय टीम के साथ शानदार करियर वाला यह मिडफील्डर 2026 के अंत तक के कॉन्ट्रैक्ट के साथ टीम में शामिल हो रहे हैं।" फरवरी में मानसिक थकान का हवाला देते हुए 'वास्को दा गामा' से अलग होने के बाद कूटिन्हो किसी क्लब के साथ नहीं थे।
कूटिन्हो के मुताबिक, उन्हें क्लब में लाने में उनके पुराने दोस्त नेमार ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों ब्राजील के लिए यूथ और सीनियर दोनों स्तरों पर एक साथ खेल चुके हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप 2018 भी शामिल है।
कूटिन्हो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नेमार ने निश्चित रूप से मेरे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह बचपन से ही मेरे दोस्त रहे हैं। जब मैंने वास्को दा गामा छोड़ा, तो फुटबॉल की दुनिया में सबसे पहले उन्होंने ही मुझे मैसेज किया था। उन्होंने कहा कि साथ खेलना अच्छा रहेगा, लेकिन उस समय मैं ऐसा नहीं कर सकता था, उस समय मेरी स्थिति ठीक नहीं थी। मुझे उस समय यह सही नहीं लगा। कुछ महीनों बाद उन्होंने मुझसे फिर बात की, और मेरा जवाब वही था। समय बीतता गया। दो हफ्ते पहले, उन्होंने एक और संदेश भेजा, और मैंने इस पर फिर से विचार किया।"
सैंटोस ने सोशल मीडिया पर कूटिन्हो और नेमार की किशोरावस्था की एक पुरानी तस्वीर और जिम में उसी पोज को दोहराते हुए उनकी नई तस्वीर पोस्ट करते हुए खिलाड़ी के क्लब के साथ जुड़ने का स्वागत किया।
कूटिन्हो सैंटोस के लिए हाई-प्रोफाइल साइनिंग की कड़ी में नया नाम हैं। इससे पहले, क्लब ने बार्सिलोना और युवेंटस के पूर्व मिडफील्डर आर्थर मेलो तथा ब्राजील के पूर्व फॉरवर्ड एवर्टन सेबोलिन्हा को भी अपने साथ जोड़ा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Barcelona star Philippe Coutinho joins Santos FC until December
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: philippe coutinho, barcelona, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved